कांग्रेस विधायकों ने बजट सत्र को लेकर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

हरिद्वार, 13 फ़रवरी । कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आगामी विधानसभा के बजट सत्र की अवधि कम से कम तीन सप्ताह तक करने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि सत्र की अवधि कम होने के कारण प्रदेश के ज्वलंत और जनहित के मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो पाती। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि राज्य में विधानसभा सत्र अन्य राज्यों की तुलना में कम दिनों के लिए आयोजित होता है, जिससे 70 विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रभावी ढंग से उठाने का पूरा अवसर नहीं मिल पाता।

विधायकों ने मांग की कि प्रश्नकाल और विधायी कार्यों के लिए पर्याप्त समय सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार से स्पष्ट जवाब लिया जा सके। उनका कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदन में खुली, गंभीर और विस्तृत चर्चा आवश्यक है।

इस दौरान विधायक हाजी फुरकान अहमद, जिला अध्यक्ष रुड़की ग्रामीण, विधायक ममता राकेश, विधायक अनुपमा रावत, हारून चौधरी, सागर बेनीवाल, महरूफ सलमानी, तबरेज आलम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।