प्रयागराज में युवक को गोली मारकर बदमाश फरार

Spread the love

प्रयागराज, 14 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बदमाश एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम गोली घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। एक युवक को हिरासत में लिया हैं।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने शनिवार को

बताया कि करेली थाना क्षेत्र के नयापूरा मोहल्ले में नूर कैफे चौराहे के पास शुक्रवार देर रात अमित कुशवाहा (40) को बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोली से घायल अमित को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि दो लोगों में पहले विवाद हुआ और उसके बाद अमित कुशवाहा को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गोली अमित कुशवाहा के बांए हाथ में लगी है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

——