पहली बार बीकानेर आएंगे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, 27 फरवरी को होने वाली धर्म संसद में शामिल होंगे

Spread the love

बीकानेर, 14 फ़रवरी । सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ में 26 फरवरी को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज बीकानेर पहुंचेंगे। वे पहली बार बीकानेर शहर में हो रहे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। वे दो दिन यहां रुकेंगे। 27 फरवरी को होने वाली हिन्दू धर्म संसद में भी शामिल होंगे। पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में पार्श्व और भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के भी आने की संभावना है।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और पार्श्व और भजन गायिका अनुराधा पौडवाल को सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, कन्हैयालाल राठी, अश्विनी छंगाणी आदि ने पीले चावलों का कलश और श्रीमद् भागवत कथा भेंटकर निमंत्रण दिया है। इस मौके पर शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान भी किया गया।

समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के शिवालयों के बाहर सनातन धर्म रक्षा समिति महिला शाखा की टीमें यहां पहुंचने वाले शिवभक्तों को पीले चावल देकर कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण देंगे। वहीं महंत जगराम पूरी महाराज, धर्म धुना पानोनियों का तला बाड़मेर, महंत प्रताप पुरी महाराज, तारातरा मठ बाड़मेर, भूरसिंह लंगेरा, संस्थापक सनातन एकता दल, महंत जगदीश पुरी महाराज चोहटन मठ बाड़मेर, पूरनाथ जसनाथी जसनाथ आश्रम बाड़मेर, गुरुदेव सेन आचार्य अचलानंद महाराज आश्रम जोधपुर, गुरुदेव राव भोम सिंह बाबा रामदेव जी के वंशज रुणिचा धाम के गांधीपति को धार्मिक आयोजन का निमंत्रण दिया।