उत्तरकाशी, 17 फ़रवरी । सोमवार को देहरादून से आई डॉग स्क्वायड ,बीडीएस की टीम ने जिला न्यायालय में सघन चेकिंग की लेकिन किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध स्थिति जिला न्यायालय नहीं मिली। मंगलवार को सुरक्षा की लिहाज़ से डॉग स्क्वायड और बीडीएस टीम ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंची तो कलेक्ट्रेट में भी हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारियों को अधिकारियों को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से कुछ समय के लिए बाहर किया गया और डॉग स्क्वायड टीम ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सघन चेकिंग की है।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट, न्यायालय, विकास भवन आदि भीड़भाड़ वाले स्थान होते हैं मेल आने के बाद चेकिंग की जा रही है कि कहीं कोई संदिग्ध स्थिति तो नहीं है लेकिन आम लोगों का कहना है कि यह सीमांत जनपद है इस प्रकार से लोगों के अंदर डर का माहौल बना हुआ है और लोग परेशान भी हो रहे हैं फिलहाल कलेक्ट्रेट में डॉग स्क्वायड और बीडीएस टीम के द्वारा सघन चेकिंग अभियान पूरा हो गया है।