हॉकी खेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सहरसा में खोलने की मांग

Spread the love

सहरसा, 19 फ़रवरी । आयुक्त कोशी प्रमंडल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना, खेल मंत्री बिहार सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि सहरसा में अन्य खेलों के साथ हॉकी खेल के विकास हेतु सेंटर आफ एक्सीलेंस एवं मिनी स्टेडियम हो जिसमें कम से कम दो हजार से पांच हजार दर्शक बैठकर देख सके।जानकारी हो कि गंगा के इस पार यानी उत्तर बिहार में हॉकी खेल को खेलने के लिए एक भी हॉकी टर्फ मैदान नहीं है टर्फ मैदान नहीं रहने के कारण खिलाड़ियों का पूर्ण कौशल का विकास नहीं हो पा रहा है। बिहार सरकार के स्कीम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने का प्रावधान है।

सहरसा में हॉकी खेल एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा ही चलाया जा रहा है जबकि आज तक सरकार की ओर से कोई भी सहायता नहीं दी गई है। जबकि वर्तमान में जिला पदाधिकारी सहरसा दीपेश कुमार द्वारा हॉकी खेल विकास के हेतु हॉकी का अभ्यास हेतु पटेल मैदान उपलब्ध करवाए है।जहां बच्चे रोज-दिन अभ्यास करते हैं।मैं आपको जानकारी दूं कि इस कठिन परिस्थिति में भी यहां के खिलाड़ी जिला से राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते आ रहे हैं।

समाचार पत्र के माध्यम से हॉकी एसोसिएशन आफ सहरसा जानकारी देना चाहता है कि हॉकी खेल के विकास हेतु हॉकी खेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सहरसा में खुलना चाहिए।