डीएसबी परिसर की शोध छात्रा पूजा चंद वैज्ञानिक पद पर चयनित
नैनीताल, 16 फ़रवरी (हि.स.)। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल के भूगर्भ विभाग की शोध छात्रा पूजा चंद का चयन लोक सेवा आयोग के माध्यम से जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के तहत केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र पुणे में वैज्ञानिक-बी (पृथ्वी विज्ञान) के पद पर चयन हुआ है।
पूजा कुमाऊं विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वर्तमान में यहीं प्रो. राजीव उपाध्याय के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं। उनके परिवार में भी शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े कई सदस्य हैं। उनके ससुर बिशन बिष्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में, राधा बिष्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में और पति हरीश बिष्ट उत्तराखंड सरकार में भूवैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर कूटा एवं यूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. उमंग, डॉ. रितेश साह, डॉ. युगल जोशी, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपाक्षी जोशी समेत अन्य शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
—————