भाकियू सुनील ने किया संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी ।को भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय, गाजियाबाद में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने किया,

Spread the love

इस अवसर पर जिला महासचिव पद के लिए राजेंद्र सिंह त्यागी तथा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र त्यागी को मनोनयन पत्र देकर संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रही है और आगे भी किसानों की आवाज को बेबाकी से प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे किसानों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाकर किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन के विस्तार को किसानों की एकजुटता और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अंकित गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष करन सिंह, जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, रोहित कुमार, करन सिंह, कुलदीप, प्रीतम सिंह, कुलदीप सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और किसान हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।