नाहन, 25 फ़रवरी । जिला सिरमौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर के निर्देशानुसार 23 व 24 फरवरी को जिला सिरमौर में अवैध खन्न के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्यवाही की गई है। इस अभियान के दौरान 31 ट्रैक्टरों, 07 टिप्परों व एक पिकअप के विरुद्ध खनन कानून के तहत कार्यवाही करते हुए उनके चालान किये गये गाडियों को जब्त किया गया है।
इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था। इन वाहनों के खिलाफ किये गये चालानों को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित अदालत में पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि जिला पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।