आगरमालवाः होली पर्व पर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल भ्रमण

Spread the love

आगरमालवा, 03 मार्च । मध्य प्रदेश के आगरमालवा में मंगलवार को होली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने नगर में पैदल भ्रमण किया गया। इस उन्होंने विभिन्न प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिंह ने नगर के नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से भेंट कर होली पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सामंजस्य के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भ्रमण के दौरान आगरमालवा कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय एवं यातायात सूबेदार जगदीश यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट्स, डायवर्जन एवं स्टापेज व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि जिला पुलिस प्रशासन द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। वहीं आमजनों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष अथवा डायल 112 पर संपर्क करेंं।