विश्व शांति स्थापना को लेकर शिव बाबा का ध्वजारोहण

Spread the love

अररिया 14 मार्च। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध के मद्देनजर विश्व शांति स्थापना को लेकर फारबिसगंज वार्ड नंबर 17 निवासी फूल कुमारी दीदी,मदन मोहन कनौजिया के आवास पर शनिवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय केन्द्र की ओर से शिव बाबा का ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर विनाशकारी युद्ध में शरीर त्यागने वालों के आत्मा की शांति के लिए तीन मिनट का मौन रख उन लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय केन्द्र की संचालिका बी.के.रुकमा दीदी ने अपने भावपूर्ण सम्बोधन में कहा कि दशकों पहले शिव बाबा के द्वारा विनाशकारी पल की जो वर्णन किया गया था,आज वह चरितार्थ होते हुए नजर आ रहा है। इस समय विश्व में शांति की स्थापना के लिए बाबा के मुरली के द्वारा बताए गए महावाक्यों का अनुसरण करना ही एकमात्र शांति स्थापना का रास्ता है। अन्यथा गम्भीर परिणाम मानव सहित पूरी सृष्टि को भुगतना होगा।

उन्होंने अमेरिका और रूस जैसे महाशक्तियों को सद्बुद्धि प्रदान करने की विनती भी जगतपालक शिव बाबा से की। बाबा को भोग लगाने के उपरान्त ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के.मनोज भाई ने की।इस अवसर पर बी. के. रुकमा दीदी के अलावा संतोषी दीदी मृदुला दीदी, प्रेमा दीदी, अर्चना दीदी मैना दीदी,मंजू दीदी,राजू भगत,विजय लखोटीया,राम प्रकाश भाई दुलाल भाई के साथ बड़ी संख्या में भाई बहनों की उपस्थिति रही।