भाजपा स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर होगा पार्टी का झंडोत्तोलन

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रम की सफलता हेतु बुधवार को एक महत्वपूर्ण योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साजन शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री मुकेश मानस ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 से 7 अप्रैल तक सभी बुथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत बुथ अध्यक्ष के घर पर झंडा फहराया जाएगा।साथ ही जिला एवं मंडल कार्यालय को सजाया जाएगा एक पखवाड़े तक विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अभिषेक पाण्डेय को संयोजक तथा मुकेश मानस, अरविंद भगत एवं मिस्टर झा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के कोशी क्षेत्रीय प्रभारी मनोज सिंह ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और कार्यक्रम की व्यापक भागीदारी पर जोर दिया।

जिला कार्यालय पर सक्रिय सदसयो का सम्मेलन किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, अनमोल भगत, भैरवानंद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने संबोधित किया ।

बैठक जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, बी एन सहनी,मिहिर झा,रिंकी देवी, पुजा सिंह राठौर, मिडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, संतोष गुप्ता, जिला मंत्री गौरव सिंह विपीन कुशवाह, संजना कुमारी, सुगामनी देवी, विजय बसंत, सुबोध साह, नरेस पासवान, मंडल अध्यक्षों में नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, आशिष गुप्ता, मनोरंजन चौधरी, अजय चौधरी, कृष्णा साह, किशोर साह,मनोज साह, महेश झा, ललन जायसवाल, रमेश सिंह, सोनू कुमार, सुमीत कुमार बिट्टू, शालिग्राम मिश्रा, रूद्रानंद सिंह एवं अनिल यादव उपस्थित रहे।

बैठक में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जिला भाजपा आगामी सप्ताह में तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करेगी।अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने किया। साथ ही कार्यक्रम का समापन जन गण मन राष्ट्रीय गान के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।