रांची, 10 अप्रैल । रिश्वत लेने के आरोपित पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की जमानत याचिका एसीबी की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी। किरण कुसुम खलखो ने 19 मार्च को याचिका दाखिल कर अदालत से जमानत की गुहार लगाई थी।
किरण कुसुम खलखो गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड के चट्टी सेरका के पंचायत सचिव थीं। दरअसल परमेश्वर सिंह को ग्रामसभा की ओर से एक कुएं की मरम्मत कार्य का काम मिला था। काम पूरा होने के बाद बकाया पैसे की भुगतान के लिए परमेश्वर सिंह ने आवेदन दिया था।
लेकिन पंचायत सचिव ने बिल पास करने के एवज में 8000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत एसीबी से की गई थी। एसीबी ने 12 मार्च को जाल बिछाकर पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में बंद है ।