जनता दरबार में 38 फरियादियों की सुनी गई फरियाद

Spread the love

समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सोमवार को डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में 38 फरियादियों की फरियाद सुनी गई। सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

जनता दरबार में राजमणि बैठा ने निजी जमीन होने के बावजूद लगान रसीद निर्गत नहीं किए जाने की शिकायत की गई। वहीं रामेश्वर साह ने फर्जी जमाबंदी निर्गत करने का मामला रखा। चंद्र मोहन चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया।इसके अलावा इकरामुद्दीन एवं अन्य ने नल-जल योजना के तहत पंप ऑपरेटर को मासिक भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की। रेखा देवी ने खरीदी गई जमीन पर जबरन दखल का मामला उठाया, जबकि सरवर आलम ने आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता बरते जाने की शिकायत दर्ज कराई।