कांग्रेस बस्तर में उच्च न्यायालय के खंडपीठ खोलने के हर जनांदोलन का समर्थन करेगी – अवधेश झा

Spread the love

जगदलपुर, 18 अप्रैल । बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार झा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बस्तर जिला अधिवक्ता संघ एवं बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा संयुक्त रूप से आगामी दिनों बस्तर में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के खंडपीठ को स्थापित करने के लिए किए जा रहे बैठक एवं जनांदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से ही कांग्रेस बस्तर की भौगोलिक परिस्थितियों एवं यहां के बहुसंख्यक आदिवासी समुदाय को सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाने के लिए खंडपीठ की मांग का समर्थन करते आ रही है।

अवधेश कुमार झा नेकहा किकोन्टा और भोपालपटनम जैसे दूरस्थ अंचल जिसकी दूरी बिलासपुर हाईकोर्ट के 500 से 600 किलोमीटर है। यहां के लोगों को उच्च न्यायालय तक जाने आने में तीन दिनों का समय एवं अत्यधिक राशि खर्च करना पड़ता है, ऐसे में यहां खंडपीठ खोलने में गरीबों को सस्ता और सुलभ न्याय मिल पाएगा क्षेत्रफल में केरलम से भी बड़े भूभाग वाले बस्तर संभाग की उपेक्षा हमेशा से होते हुए आई है अब जबकि खंडपीठ की मांग को लेकर सभी संगठन एवं समाज एक होकर जनांदोलन का रूप दे रहे ऐसे में कांग्रेस अपना पूरा समर्थन इस आंदोलन को देने के लिए प्रतिबद्ध है।