विधायक ने किया भोक्ता झूलन खूंटा का उद्घाटन

Spread the love

खूंटी, 20 अप्रैल । विधायक राम सूर्या मुंडा ने सोमवार को खूंटी प्रखंड के कुजराम गांव में विधायक मद से निर्मित भोक्ता झूलन खूंटा का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को सहेजना भी उनकी प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

उद्घाटन के बाद श्रद्धालु भक्तों ने झूलन खूंटा में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की और अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सभी ने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, मुखिया बलकु मुंडा, ग्राम प्रधान, गुलशन सिंह मुंडा (जिला परिषद, खूंटी) सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।