अशोकनगर,20 अप्रैल। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में सोमवार को कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दबिश देकर आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी:पुलिस को जलसा मैरिज गार्डन के पास, मंदसौर मिल क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा संचालित होने की सटीक सूचना मिली थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:पकड़े गए आरोपियों में सौरभ भार्गव पुत्र नीरज भार्गव (मूल निवासी गुना, हाल निवासी ओम कॉलोनी, अशोकनगर) एवं अभिषेक रघुवंशी पुत्र विष्णु सिंह रघुवंशी (निवासी तायडे कॉलोनी, अशोकनगर)। जिनके पास से मोबाइल में मिलीं सट्टा आईडी और डिजिटल साक्ष्य शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। तकनीकी पड़ताल में सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सौरभ भार्गव के मोबाइल में agent.betguru24.com वेबसाइट पर सट्टा आईडी (C74184) संचालित मिली। पूछताछ में उसने बताया कि यह आईडी उसे गोलू धाकड़ (निवासी विंध्याचल कॉलोनी, गुना) ने उपलब्ध कराई थी। वहीं अभिषेक रघुवंशी के मोबाइल में lex99.in वेबसाइट पर आईडी (C63707) सक्रिय पाई गई, जो उसे सौरभ ने दी थी। पुलिस ने मोबाइल से वित्तीय लेनदेन के विवरण और आपसी संवाद जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जप्त किए हैं।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामलाथाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 248/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने म.प्र. द्यूत क्रीड़ा अधिनियम की धारा 4 (क) और भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 112 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। गिरोह के मुख्य सरगना गोलू धाकड़ और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।