धारदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत वाला एक आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

जगदलपुर, 11 मई । बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

नगरनार पुलिस से साेमवार काे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चोकावाड़ा में एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम चाकू लहराकर ग्रामीणों में भय का माहौल बनाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान चंदन पटेल (35 वर्ष) निवासी ग्राम चोकावाड़ा, थाना नगरनार के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई उपरांत आज साेमवार काे न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।