21 मई को भारत के इतिहास में एक बेहद दुखद और निर्णायक घटना के कारण याद किया जाता है। वर्ष 1991 में इसी दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या ने पूरे राष्ट्र को स्तब्ध कर दिया था। यह घटना भारतीय राजनीति के सबसे दर्दनाक अध्यायों में गिनी जाती है।
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर पहुंचे थे, जहां वे एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। प्रचार कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उनसे मिलने के लिए मौजूद थे। इसी बीच एक महिला माला लेकर उनके पास पहुंची और अभिवादन के बहाने बेहद करीब आ गई। कुछ ही क्षणों बाद एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।
बाद की जांच में सामने आया कि यह हमला आत्मघाती था और इसके पीछे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का हाथ था। उस समय यह माना गया कि संगठन भारत द्वारा श्रीलंका में शांति सेना भेजे जाने से नाराज था। भारत ने श्रीलंका में बढ़ते संघर्ष के दौरान शांति स्थापित करने के उद्देश्य से सैनिक भेजे थे, लेकिन इस कदम ने तमिल उग्रवादी संगठन के साथ संबंधों में तनाव पैदा कर दिया था।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में कई लोग आ गए और बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। इस घटना ने न केवल भारतीय राजनीति को झकझोर दिया, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा को लेकर भी कई बड़े सवाल खड़े किए।
राजीव गांधी की मृत्यु के बाद देशभर में शोक की लहर फैल गई थी। बाद में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 21 मई आज भी उस दिन के रूप में याद किया जाता है जिसने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1502 – पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
1819 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।
1840 – न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
1851 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।
1881 – अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।
1904 – पैरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।
1918 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
1927 – अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयॉर्क से पैरिस के बीच बिना रूके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी।
1935 – क्वेटा शहर (अब पाकिस्तान में) भूकंप में बुरी तरह तबाह। 30 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1961 – दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव। रंगभेद का विरोध करने वाले डॉ मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ।
1981 – पियरे मोरो फ़्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।
1991 – तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या।
1994 – दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।
1994 – सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं।
1996 – प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की।
1998 – 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।
2002 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सज़ा।
2003 – विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
2008 – भारतीय स्टेट बैंक ने कृषि क़र्ज पर रोक लगाने सम्बन्धी अपने सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से वापस किया।
2008 – रिजर्ब बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंज़ूरी दी।
2008 – संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना के तहत 15 देशों की वायुसेनाओं के 90 अधिकारियों का एक साझा टेबल अभ्यास हैदराबाद में प्रारम्भ।
2008 – नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन।
2008 – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के पुत्र दातुक मोखजानी महातिर ने सत्तारुढ़ दल यूएमएनओ से इस्तीफ़ा दिया।
2010 – उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2010 – दार्जिलिंग में ‘अखिल भारतीय गोरखा लीग’ के अध्यक्ष मदन तमांग [56] की हत्या कर दी गई।
जन्म
1857 – सर सुंदर लाल – प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1930 – मैल्कम फ्रेजर – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
1931 – शरद जोशी – भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार।
1940 – नरेश भारतीय – भारतीय मूल के हिंदी लेखक हैं जो ब्रिटेन से हैं।
निधन
1960 – गामा पहलवान – विश्व के एक मात्र ऐसे पहलवान थे, जिन्होंने अपने जीवन में कोई कुश्ती नहीं हारी।
1979 – जानकी देवी बजाज – गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक थीं।
1991 – राजीव गांधी – भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र, भारत की कांग्रेस (इ) पार्टी के अग्रणी महासचिव (1981 से) थे, और मां की हत्या के बाद भारत के प्रधानमंत्री (1984-1989) बने।
2021 – सुन्दरलाल बहुगुणा – प्रसिद्ध पर्यावरणविद और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता थे।
महत्वपूर्ण अवसर
-आतंकवाद विरोध/बलिदान दिवस (राजीव गांधी की पुण्यतिथि)।
-अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस।