केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज अशोकनगर जिले के प्रवास पर

Spread the love

अशोक नगर, 22 मई । केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार केनद्रीय मंत्री सिंधिया सायं 4:30 बजे भोपाल एयरपोर्ट से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 08 बजे अशोकनगर पहुंचेंगे और जैन तीर्थ थूबोन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे रात्रि 09 बजे जैन तीर्थ थूबोन से शिवपुरी के लिये प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया रात्रि 11 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे एवं 23 मई को प्रातः 09.45 बजे नक्षत्र वाटिका शिवपुरी में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।