खूंटी, 01 जून । जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के लिए चयनित अभ्यर्थी प्रियंका तोपनो को सोमवार को प्रखंड समन्वयक पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रवीण कुमार प्रकाश ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सौंपा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने प्रियंका तोपनो को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र लाभुकों को आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभुकों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने में प्रखंड समन्वयक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डीडीसी ने नियुक्ति प्राप्त अभ्यर्थी को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा जताई।
उल्लेखनीय है कि उपायुक्त मो जावेद हुसैन के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सुचारू संचालन और निगरानी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।