पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी

Spread the love

बर्मिंघम, 14 जून । भारतीय महिला टीम ने रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। पाकिस्तान की टीम गेंदबाजी करने उतरेगी।

दोनों टीमों के बीच विश्व कप का यह मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिए यह पिच अच्छी है, इसलिए हमने सोचा कि बल्लेबाजी करके एक अच्छा स्कोर बनाया जाए।

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा कि टॉस जीतने पर उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करने उतरती।

भारतीय टीम (प्लेइंग इलेवन)- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।