नाहन, 21 जून । सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाँवटा साहिब थाना क्षेत्र में 7.62 ग्राम स्मैक/हैरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को स्पेशल डिटेक्शन सेल, पाँवटा साहिब की टीम गश्त व मादक पदार्थों की गुप्त सूचनाएँ एकत्र करने हेतु इलाके में रवाना थी।तो गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बांगरन चौक के पास स्मैक/हैरोइन बेचने के लिए खड़ा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने बांगरन चौक पर दबिश दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरुण पुत्र बंसी राम, निवासी गांव च्यूमू, डाकघर मिलाह, तहसील शिलाई बताया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.62 ग्राम स्मैक/हैरोइन* बरामद हुई।
आरोपी अरुण के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21, 61, 85 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी उक्त नशे की खेप कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था, ताकि नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने कहा कि जिला में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। नशे के अवैध कारोबार की सूचना नजदीकी पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।