सारण, 28 जून । वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के तहत विशेष अभियान चलाकर बीते 24 घंटे में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त कुल 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चौदह वारंटी, सात शराब कारोबारी, हत्या के प्रयास के ग्यारह, चोरी के पांच, जुआ अधिनियम के दस, शराब सेवन के चार और अपहरण मामले के दो अभियुक्त शामिल हैं।
अभियान के दौरान एक अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1103.18 लीटर अवैध शराब जिनमें 833 लीटर देशी और 270.18 लीटर विदेशी जब्त की है। इसके अतिरिक्त चार मोटरसाइकिल, एक बोलेरो, एक ट्रैक्टर, तास और 3,060 रुपए नकद बरामद किए गए।
वाहन चेकिंग के दौरान 51 वाहनों से 76,000 रुपए अर्थ दंड भी वसूला।