नोएडा, 29 जून । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नाेएडा के थाना फेस -1 क्षेत्र के सेक्टर आठ में रहने वाले अशोक आज सुबह को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए। उनके जीजा ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि मृतक का नाम अशोक दास (35) है। उन्होंने बताया कि उनके जीजा कमलेश ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।