देश का औद्योगिक उत्पादन मई में 5.1 फीसदी बढ़ा, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों का बेहतर प्रदर्शन

Spread the love

नई दिल्ली, 29 जून । देश का औद्योगिक उत्पादन विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से मई में बढ़कर 5.1 फीसदी रहा। इससे पिछले महीने अप्रैल में 4.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई थी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि यह नई श्रृंखला पर आधारित औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का दूसरा मासिक आंकड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में 5.5 फीसदी और बिजली एवं गैस आपूर्ति क्षेत्र में 9.9 फीसदी की मजबूत वृद्धि से औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा मिला।” हालांकि, खनन क्षेत्र में 1.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। खनन क्षेत्र में गिरावट के बावजूद फैक्टरी गतिविधियों में लगातार विस्तार देखा गया। इन दोनों प्रमुख क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन ने कुल औद्योगिक उत्पादन को गति दी है। ये आंकड़े देश की आर्थिक गतिविधियों में सुधार का संकेत देते हैं।

मंत्रालय ने 1 जून, 2026 को थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) को अपस्फीतिकारक के तौर पर इस्तेमाल करते हुए 2022–23 के आधार वर्ष के साथ ‘औद्योगिक उत्पादन सूचकांक’ (आईआईपी) की दूसरी नई सीरीज जारी की है।