जयपुर, 01 जुलाई । प्रदेश् में मानसून की दस्तक 2 या 3 जुलाई काे हाे सकती है। इससे पहले ही जयपुर सहित कई शहराें में बुधवार काे हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर में बुधवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया और तेज बारिश हुई। राजस्थान में इस साल मानसून 8 दिन की देरी से अगले 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है। एक्सपर्ट का दावा है कि 13 साल में ये तीसरा मौका है, जब मानसून जुलाई में एंट्री करेगा।
इसके प्रभाव से कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।
माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान के पूर्वी भागों में 2-3 जुलाई को मानसून प्रवेश की प्रबल संभावना है। राज्य के पूर्वी व दक्षिण पूर्वी भागों में 2 जुलाई से ही मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा 3 जुलाई के आसपास मानसून प्रवेश की प्रबल संभावना है।
उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 2 जुलाई से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 4-5 जुलाई को कोटा व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
बुधवार काे कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों दोपहर बाद तेज आंधी (50-60 किमी प्रतिंघंटा) व बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां 3-4 जुलाई से शुरू होने व कुछ भागों में 3-6 जुलाई को तेज आंधी (60-70 किमी प्रतिघंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है। मंगलवार काे
राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा तथा 1-2 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है और पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतया शुष्क रहा।
सर्वाधिक वर्षा बाड़ी (धौलपुर) 68.0 मिमी दर्ज की गई