प्रधानमंत्री मोदी से नेतन्याहू ने की टेलीफोन पर बात

Spread the love

नई दिल्ली, 06 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार शाम इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-इज़राइल के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों की समीक्षा की और आपसी सहयोग को लगातार मजबूत करने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-इज़राइल के बीच रक्षा, कृषि, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में जारी सहयोग पर चर्चा की। दोनों देश अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे, जिससे दोनों देशों को लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।