बक्सर में बाजारों, बैंकों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर, वाहन जांच अभियान भी जारी

Spread the love

बक्सर, 06 अगस्त । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बक्सर पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख बाजारों, बैंक शाखाओं, पेट्रोल पंपों, वित्तीय संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में अपने दैनिक कार्य कर सकें।

इसके साथ ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान भी निरंतर जारी है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी है। अभियान का उद्देश्य अपराध की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

बक्सर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सहभागिता निभाएं। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। बक्सर पुलिस ने दोहराया है कि वह नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।