महाविद्यालय के विभिन्न हाउसों के बीच कबड्डी, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। आयोजन के दूसरे दिन प्रातः योग सत्र आयोजित किया जाएगा। वहीं सायंकालीन सत्र में भारतीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दौड़, रस्साकशी और सतोलिया जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मधु तोषनीवाल, डॉ. वरुण सक्सेना, मनस्वी पराशर, ईशा, मोहनराम, राकेश कुमावत, विक्रांत कृपलानी एवं सुनीता यादव का विशेष सहयोग रहा। छात्रा संयोजक अंतिमा नामा एवं मनीषा कंवर ने भी आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।