भोपाल, 24 अगस्त । अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एआईजीजीपीए) द्वारा “”कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्य प्रदेश@2047” विषय पर आज सोमवार को भोपल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे इस कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉन्क्लेव की थीम “वन इंस्टीट्यूट–वन प्रॉमिस” रखी गई है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल समृद्ध मध्य प्रदेश@2047 पर मुख्य वक्तव्य देंगे। सुशासन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित विशेष संबोधन देंगे, जबकि मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. संतोष कुमार विश्वकर्मा द्वारा कॉन्क्लेव की पृष्ठभूमि एवं संदर्भ प्रस्तुत किया जाएगा।
दूसरे सत्र में “इन्क्लूसिव ईकोनोमिक ग्रोथ एण्ड सोशल इंपावरमेंट फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश@2047 ” विषय पर चर्चा एवं आगे की कार्य योजना पर व्यापक विमर्श किया जाएगा। इस चर्चा में उपस्थित केन्द्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं शासन के अधिकारी भाग लेंगे।