सारण, 28 अगस्त । रक्षाबंधन के अवसर पर छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक ने पारंपरिक विधि-विधान से उन्हें मंगल तिलक लगाया और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल जीवन की कामना की।
विधायक छोटी कुमारी ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह अवसर प्रदेश की समस्त नारियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नेतृत्व के मार्गदर्शन में बिहार विकास और समृद्धि की नई बुलंदियों को छुएगा।
इस अवसर पर सम्राट चौधरी ने भी विधायक को पर्व की बधाई दी और राज्य की सभी बहनों की रक्षा, मान-सम्मान तथा सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी स्पष्ट प्रतिबद्धता व्यक्त की।