आजाद भारत के एकजुट करने की दिशा में 31 तारीख का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। आजादी के बाद भारत के सामने देश की विविधता को एकता के सूत्र में बांधे रखने की बड़ी चुनौती थी। रियासतों के एकीकरण के बाद भाषा के आधार पर अलग राज्यों की मांग तेज होने लगी। इसी मांग ने देश के प्रशासनिक और राजनीतिक नक्शे को नए सिरे से तय करने की प्रक्रिया शुरू की।
इस मुद्दे पर जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और पट्टाभि सीतारमैया की जेवीपी समिति बनाई गई। समिति ने तत्काल भाषाई आधार पर राज्यों के गठन का समर्थन नहीं किया और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता देने की बात कही।
बाद में न्यायमूर्ति एस.के. धर की अध्यक्षता में आयोग गठित हुआ, जिसने राज्यों के पुनर्गठन के लिए मुख्य रूप से प्रशासनिक आधार को उचित माना। लेकिन राज्यों के पुनर्गठन की मांग लगातार बढ़ती रही। इसके बाद दिसंबर 1953 में फजल अली की अध्यक्षता में राज्य पुनर्गठन आयोग बनाया गया।
आयोग ने देश की भाषाई, सांस्कृतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों का अध्ययन कर 1955 में अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसकी सिफारिशों पर विचार के बाद संसद ने 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित किया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1881 – अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
1919 – अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन।
1920 – अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित।
1956 – भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957 – मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।
1959 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
1962 – कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1964 – कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1968 – भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1983 – भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 – उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
1995 – पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
1996 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
1997 – ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।
1998 – राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
1998 – उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
1999 – पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
2002 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
2004 – इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
2005 – ईराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।
2007 – ब्रिटेन में प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।
2008 – सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
2009 – जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006 से नियुक्त है।
2009 – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छह हस्तियों को वर्ष 2009 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया।
जन्म
1871 – सैयद हसन इमाम – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।
1919 – अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।
1940 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1962 – पल्लम राजू – एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1963 – ऋतुपर्णो घोष – बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।
निधन
1422 – इंग्लैंड के राजा हेनरी पंचम का निधन।
1982 – गोपाल स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
1995 – बेअंत सिंह – पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1997 – राजकुमारी डायना का निधन।
2003 – विजयशंकर मल्ल – इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को “हंसमुख गद्य” की संज्ञा दी थी।
2016 – कश्मीरी लाल ज़ाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि।
2020 – प्रणब मुखर्जी – भारत के 13वें राष्ट्रपति, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे थे।