नोएडा, 08 सितंबर । नोएडा के अलग-अलग जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। इनमें अभी एक मृतक की पहचान नही हाे सकी है।
बिसरख थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में साेमवार की बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान न हाेने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों की सहायता ली जा रही है।
इसी तरह रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में फरीदाबाद के रहने वाले करनैल सिंह (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर माैके पर पहुंचे थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने घायल काे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज दौरान उनकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।