रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा, चार लोगों पर केस दर्ज

Spread the love

जोधपुर, 15 सितम्बर । शहर में चल रहे अवैध रंगाई-छपाई के कारोबार के चलते दूषित पानी को सीवर लाइन के माध्यम से जोजरी नदी में छोड़ा जा रहा है। मामले में अब चार लोगों के खिलाफ खांडाफलसा और प्रतापनगर सदर थाने में रिपोर्ट हुई है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर अब जांच आरंभ की है।

खांडाफलसा थाने के एएसआई गोविंदराम ने कुम्हारियां कुआं हाल बकरा मंडी निवासी मो. सोहेब पुत्र खलील अहमद और न्यू चांदपोल रोड बकरामंडी निवासी अब्दुल हनान पुत्र अब्दुल माबूद के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि यह लोग रंगाई छपाई का अवैध रूप से संचालन कर रहे है और दूषित पानी को सीवर लाइन के माध्यम से जोजरी नदी में छोड़ रहे है। जिससे नदी का पानी जहरीला होने लगा है। इसी तरह प्रतापनगर सदर थाने के एएसआई जालम सिंह ने ढब्बू बस्ती हाथी नहर में दूषित पानी छोडक़र नदी में भेजने वाले मो.वसीम पुत्र मो. निसार एवं एएसआई पेंपाराम ने मो. रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अवैध रूप से रंगाई-छपाई कर दूषित पानी को नहरों अथवा सीवर लाइन के जरिए जोजरी नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके चलते अब पुलिस थाने में केस दर्ज होने लगे है।