ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

Spread the love

नई दिल्ली, 18 सितंबर । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आ रही गिरावट की वजह से ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल बना हुआ है। दुनिया के ज्यादातर शेयर बाजार से पॉजिटिव खबरें आ रही हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

कच्चे तेल की कीमत में आई कमजोरी से उत्साहित वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.61 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 85.95 अंक यानी 1.14 प्रतिशत उछल कर 7,637.76 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 439.87 अंक यानी 1.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,418.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 115.25 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,893.29 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 127.67 अंक यानी 1.18 प्रतिशत उछल कर 10,816.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.57 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,186.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 178.96 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,716.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 23,330 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत फिसल कर 6,437.11 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,645.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,585.97 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 168.36 अंक यानी 2.51 प्रतिशत उछल कर 6,883.77 अंक के स्तर पर आ गया है।

निक्केई इंडेक्स ने भी आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,034.75 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की उछाल के साथ 65,171 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 644.35 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,932.35 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,916.07 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 156.71 अंक 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,761 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।