भोपाल में आज मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च

Spread the love

भोपाल, 28 सितंबर । मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को आज (सोमवार) राजधानी भोपाल में पैदल मार्च निकालेगी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस यह राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) से निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेशभर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए उनके इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।