वाईएनपी डिग्री कॉलेज में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,पांच परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Spread the love

अररिया 09 अक्टूबर। पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-29 के बीए, बीएससी एवं बीकॉम की अंतिम दिन की परीक्षा शुक्रवार को रानीगंज वाईएनपी डिग्री कॉलेजपरीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. नूतन आलोक से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 3 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा आज की तिथि निर्धारित की गई थी। अंतिम दिन दोनों पालियों में कुल 567 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उल्लेखनीय हो कि कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेकानंद सिंह ने 4 अक्टूबर 2026 को परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. नूतन आलोक एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश देते हुए हिदायत दी थी कि कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन, चिट-पुर्जे अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करे। उन्होंने केंद्र पर कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन पर संतोष भी व्यक्त किया था।

परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, प्रो. सुरेश प्रसाद यादव, प्रो. योगेंद्र यादव, प्रो. विकास कुमार, प्रो. केशव कुमार, प्रो. कृष्ण कुमार विश्वास, प्रो. संगीता देवी, रितेश राज, दीपेश राज, मनीष कुमार, रूपक कुमार वर्मा, पृथ्वीचंद यादव, राकेश मुर्मू सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।