आचार्यकुलम् ने जीती जनपद योगासन प्रतियोगिता

Spread the love

हरिद्वार, 12 अक्टूबर ।गुरुकुल कांगड़ी संस्कृत महाविद्यालय कनखल में आयोजित दो दिवसीय छठी हरिद्वार जनपद योगासन प्रतियोगिता में आचार्यकुलम् ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आचार्यकुलम की इस उपलब्धि पर योगगुरु स्वामी रामदेव तथा पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने प्रतिभागी विजेताओं को बधाई दी।

उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में जनपद के 150 बालक-बालिकाओं ने अंडर-14, अंडर-18 और 18 से 55 आयु वर्ग में भाग लिया। रिदमिक युगल में अथर्व सिंह नेगी, यथार्थ शाह, अविशी अवि, प्रारंभिका मिश्रा, गोपाल सिंह, नील नितिन मुकेश ने स्वर्ण तथ तनिष्का अग्रवाल और यति यश्वी ने कांस्य पदक जीता।

आर्टिस्टिक युगल में अविशी अवि, प्रारंभिका मिश्रा, यशोदा देवी, अनाया पंडित, सर्विल मोरेश्वर डोगरे, अमृत सिन्हा, दक्ष मलिक और गोपाल सिंह ने स्वर्ण, प्रतिष्ठा यादव, अथर्व सिंह नेगी, यथार्थ शाह, तनिष्का अग्रवाल ने रजत और सानवी व अनुष्का पांडेय ने कांस्य पदक जीता।

ट्रेडिशनल एकल में अथर्व सिंह नेगी, गोपाल सिंह व तनिष्का अग्रवाल को स्वर्ण और अमृत सिन्हा, प्रारंभिका मिश्रा, दक्ष मलिक व त्रिशा को कांस्य पदक मिला। आर्टिस्टिक एकल में गोपाल सिंह और यथार्थ शाह ने स्वर्ण तथा निवेदिता बिष्ट, नील नितिन मुकेश व सर्विल मोरेश्वर ने रजत पदक प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों ने राज्य टीम में स्थान बनाया है।