अररिया 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुए कैबिनेट की बैठक में राज्य के पांच जिलों में हवाई अड्डा के निर्माण तथा नौ आकांक्षी जिलों में हेलीपैड निर्माण की मंजूरी दी गई।पांच हवाई अड्डा में फारबिसगंज स्थित हवाई अड्डा को भी मंजूरी दी गई है,जिससे स्थानीय लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद मिंटू ने सड़क और रेल कनेक्टिविटी के बाद हवाई कनेक्टिविटी को लेकर इसे विकास की नई उड़ान करार दिया।उन्होंने कहा कि सड़क और रेल के बाद अब अररिया जिला से भी उड़ान भरने का सपना साकार होगा।
उन्होंने बिहार कैबिनेट से मिले मंजूरी को सांसद प्रदीप कुमार सिंह के अथक प्रयास से होने की बात करते हुए कहा कि फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू किए जाने को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह लगातार प्रयासरत रहे और लोकसभा में प्रश्न उठाने के साथ ही नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप जाएंगे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर सांसद ने सीएम का फारबिसगंज हवाई अड्डा के निर्माण को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया था,जिस पर मुख्यमंत्री ने भी खुले मंच से फारबिसगंज हवाई अड्डा निर्माण करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए इस ऐलान का आखिरकार उन्होंने पालन करते हुए प्रथम चरण में कैबिनेट से इसे मंजूरी दिलाई।
मिंटू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद प्रदीप कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हवाई कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय आवागमन को नई गति मिलेगी।वही व्यापार,उद्योग और पर्यटन के विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और त्वरित परिवहन के साथ ही जिले और सीमांचल में आर्थिक,व्यापारिक, सामाजिक विकास के नए रास्ते प्रशस्त होंगे।हवाई सेवा शुरू होने से विकास,रोजगार और समृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे और अररिया जिला समृद्ध जिला बनेगा।