कानपुर : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का अहम दौरा

Spread the love

कानपुर ,26 अक्टूबर(हि. स.)। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अहम दौरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब से कुछ ही देर में बिठूर के वाल्मीकि आश्रम पहुंचेंगे। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पूजा-अर्चना करेंगे। नानाराव पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।