विज्ञान में नवाचार के लिए गुणवत्ता व मानकों का समन्वय आवश्यक : प्रो. बत्रा

Spread the love

विज्ञान में नवाचार के लिए गुणवत्ता व मानकों का समन्वय आवश्यक : प्रो. बत्रा

हरिद्वार, 28 फ़रवरी (हि.स.)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में महाविद्यालय में विज्ञान संकाय व भारतीय मानक ब्यूरो क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने विज्ञान दिवस पर अपनी बात रखते हुये कहा कि विज्ञान के द्वारा ही हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं। हमारे वैज्ञानिक नए आविष्कारों तथा वैज्ञानिक गतिविधियों से संपूर्ण विश्व में भारत की कीर्ति को दूर-दूर तक प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता तथा मानकों का समन्वय आवश्यक हैं।

राष्ट्रीय विज्ञान के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा पोस्टर एवं मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मॉडल प्रतियोगिता में सृजिता, खुशी एवं स्नेहा को प्रथम, विकास, प्रतिमा को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार तथा अदिति को तृतीय पुरस्कार मिला, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में स्नेहा सिंघल को प्रथम, आकांक्षा पाल को द्वितीय तथा प्रेरणा, जिया, अनु एवं हिमांशी को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम में डॉ शिवकुमार चौहान, डॉ लता शर्मा, डॉ आशा शर्मा, डॉ मोना शर्मा, विनित सक्सेना, डॉ सरोज शर्मा, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ पद्मावती तनेजा, डॉ पुनीता शर्मा, दीपिका आनंद, डॉ पल्लवी, डॉ मीनाक्षी ,डॉ रजनी सिंघल ,डॉ रेनु सिंह, डॉ यादवेंद्र सिंह, प्रिंस श्रोत्रिय, डा विजय शर्मा, निष्ठा चौधरी, भव्या, साक्षी गुप्ता, आकाक्षां पांडे, रिंकल गोयल, रिचा मनोचा, रचना गोस्वामी, संदीप सकलानी, राजीव कुमार आदि ने सहभाग किया।

—————