राजस्व मंडल में 734 चतुर्थ श्रेणी चयनित अभ्यर्थी 18 से 24 नवंबर तक भरेंगे ऑनलाइन वरीयता

Spread the love

जयपुर, 17 नवंबर । चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती-2024 में अंतिम रूप से चयनित 734 अभ्यर्थियों को जिला कलक्टर एवं संभागीय आयुक्त कार्यालयों में आवंटन के लिए ऑनलाइन वरीयता भरने का अवसर दिया गया है।

प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 712 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 22 अभ्यर्थी शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों के जिला कलक्टर एवं संभागीय आयुक्त कार्यालयों तथा नियुक्ति प्राधिकारी के आवंटन के लिए राजस्व मंडल अजमेर को अनुशंसा की गई है।

राजस्व मंडल की उप निबंधक (प्रशासन) सुनीता यादव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से कार्यालयवार वरीयता निर्धारित शर्तों के अनुसार भर सकेंगे। ऑनलाइन वरीयता भरने की प्रक्रिया 18 नवंबर शाम 5 बजे से शुरू होकर 24 नवंबर शाम 5 बजे तक चलेगी।

अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में अपनी वरीयता ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। इसके लिए विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का उपयोग किया जा सकेगा।