संघ का स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र रक्षा एवं समाज सेवा के लिए सदैव तैयार : अनिल

Spread the love

संघ का स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र रक्षा एवं समाज सेवा के लिए सदैव तैयार : अनिल

सुल्तानपुर, 09 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्र और समाज के रक्षार्थ हम सभी को बौद्धिक के साथ ही शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहते हुए क्षमतावान होना आवश्यक है। संघ का स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र रक्षा एवं समाज सेवा हेतु स्वयं को सदैव तैयार रखता है।

उन्हाेंने महात्मा गाँधी स्मारक इंटर कालेज के मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित स्वयंसेवक एकत्रीकरण व शरीरिक प्रदर्शन के आयोजन में बताैर मुख्य वक्ता सम्बोधित किया। उन्होंने आगे कहा कि शारीरिक दक्षता से जहां एक तरफ हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है वहीं दूसरी तरफ सेवाकार्य के लिए स्वयं को तैयार करते हैं। उन्होंने समाज का आवाहन करते हुए कहा कि शक्ति और सामर्थ के अनुसार अपनी भूमिका में लोग आगे आयें। समाज में सेवा, समरसता, शिक्षा के लिए जो कर सकते हैं अवश्य करें। कहा कि 1925 से शुरू हुआ संघ कार्य आज सौवां वर्ष पूरा कर रहा है।

इस मौके पर स्वयंसेवकों द्वारा क्रमशः बाल स्वयंसेवकों ने घोष का प्रदर्शन किया। जिसकी मधुर एवं ओजपूर्ण ध्वनि से वातावरण देशभक्ति पूर्ण हो गया। इसके बाद दण्ड का प्रदर्शन किया गया। स्वयंसेवकों ने दंड संचालन, पद विन्यास, नियुद्ध प्रदर्शन, व्यायाम योग, आसन, सामूहिक समता आदि का शारीरिक प्रदर्शन किया। प्रमुख रूप से नगर संचालक अमर पाल, विभाग संचालक अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार गुप्ता, विभाग प्रचारक श्री प्रकाश, विनोद कुमार सिंह, कृपाशंकर, डॉ जेपी सिंह, आलोक कुमार आर्य, कृपा शंकर आदि रहे।

.

—————