राज्य के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में परिणाम घोषित, मैदानी क्षेत्रों में मतगणना जारी
देहरादून, 25 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की मतगणना कड़ी चौकसी के बीच सुबह 8 बजे शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। मतगणना की शुरुआत से ही अब तक भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर नजर आ रही है। हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, समेत अन्य शहरों में अध्यक्ष पद पर मतगणना जारी है, जबकि पर्वतीय जिलों से लगातार परिणाम आने शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड में 100 निकायों में अध्यक्ष, मेयर और सभासद के कुल 1282 पदों पर आज हुई मतगणना के परिणाम आने भी शुरू हो गए।
इन सीटों पर जारी हो चुके हैं परिणाम
बागेश्वरः
बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार सुरेश खेतवाल ने 1013 मतों से जीत हासिल की। वहीं कपकोट नगर पंचायत के सात वार्डों में 05 भाजपा और कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं नगर पंचायत गरुड़ में पहली बार चुनाव हुए। गरुड़ नगर पंचायत के सात वार्डों में 03 भाजपा, 03 कांग्रेस और 01 निर्दलीय ने जीत हासिल की है। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस की भावना वर्मा जीती।
पिथौरागढ़:
नगर निगम पिथौरागढ़ को छोड़कर अन्य सभी निकायों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। गंगोलीहाट नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा के विमल रावल ने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के नारायण बोहरा को 237 मतों से हराकर चुनाव जीत लिया है। वही बेरीनाग नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की हेमवती पंत ने जीत दर्ज की है। यहां दूसरे स्थान पर निर्दलीय रजनी रावत रही। डीडीहाट नगर पालिका में अध्यक्ष पर पद कांग्रेस ने गिरीश चुफाल ने जीत दर्ज की है। धारचूला में भी अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की शशि थापा जीती है तो वहीं जिले की नवगठित मुनस्यारी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय राजेंद्र पांगती ने जीत दर्ज की।
टिहरीः
नगर पालिका अध्यक्ष पद टिहरी में निर्दलीय मोहन सिंह, नगर पालिका चंबा में भाजपा की शोभनी धनोला, नगर पालिका मुनिकीरेती से निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण, नगर पंचायत लम्बगांव से भाजपा प्रत्याशी रोशन सिंह रांगड़, नगर पंचायत घनसाली से भाजपा प्रत्याशी आनन्द बिष्ट, नगर पंचायत चमियाला से भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राणा, नगर पंचायत गजा से निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर सिंह चौहान, नगर पंचायत कीर्तिनगर से भाजपा प्रत्याशी राकेश मोहन मैठाणी, नगर पंचायत तपोवन से भाजपा प्रत्याशी विनीता देवी बिष्ट ने जीत दर्ज की।
पौड़ीः
मंडल मुख्यालय पौड़ी नगर पालिका सीट पर निर्दलीय हिमानी नेगी ने कांग्रेस की यशोदा देवी को 230 मतों से परास्त किया। भाजपा यहां तीसरे स्थान पर रही।
उत्तरकाशीः
उत्तरकाशी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भूपेंद्र चौहान, बड़कोट में निर्दलीय विनोद डोभाल, चिन्यालीसौड़ में निर्दलीय मनोज कोली, पुरोला में भाजपा के बिहारी लाल ने जीत हासिल की है। वहीं नौगांव नगर पंचायत में भाजपा के विजय कुमार ने जीत दर्ज की। उत्तरकाशी नगर पालिका की सभी नौ वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। गंगोरी वार्ड से सुषमा डंगवाल, कलक्ट्रेट वार्ड से अमरीकन पुरी, लदाडी से निर्दलीय वंदना नौटियाल, गंगानगर से निर्दलीय मधु भट्ट, तिलोथ से आदित्य चौहान, अस्पताल क्षेत्र से महावीर चौहान, ज्ञानसू से मनीष पंवार, पाडुली से बिजोरा देवी व वार्ड 09 से संतोषी राणा जीत हासिल की है।
चमोली :
नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के अध्यक्ष पद पर भाजपा के संदीप रावत और कर्णप्रयाग अध्यक्ष पद पर भाजपा के गणेश शाह ने जीत दर्ज की। गौचर में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह और ज्योतिर्मठ में कांग्रेस प्रत्याशी देवेश्वरी शाह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं नगर पंचायतों में पीपलकोटी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आरती नवानी, नंदानगर में कांग्रेस की बीना देवी, नंदप्रयाग में कांग्रेस की पृथ्वी सिंह रौतेला, गैरसैंण में कांग्रेस के मोहन भंडारी, थराली में कांग्रेस की सुनीता रावत और पोखरी में निर्दलीय सोहन लाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
राज्य के इन केंद्रों पर मतगणना जारी
देहरादून
देहरादून नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को 29,527 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह पोखरियाल को 17,773 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना जारी है।
ऋषिकेश
ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शम्भू पासवान को 9031 तथा निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चन्द्र को 4233 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है।
श्रीनगर
नगर निगम श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी को 3719 एवं भारतीय जनता पार्टी की आशा उपाध्याय को 2999 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना जारी है।
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय वर्मा को 6811 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी भैरव गोस्वामी को 4337 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है।
हल्द्वानी-काठगोदाम
हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी को 6047 तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को 5100 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है।
हरिद्वार
हरिद्वार नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरण जैसल को 12,648 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान को 6327 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है।
काशीपुर
नगर निगम काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली को 25299 एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संदीप सहगल को 21425 मत मिले हैं, मतगणना अभी जारी है।
रुद्रपुर
रुद्रपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास शर्मा को 29,912 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा को 23,885 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है।
—————