पुतला दहन के दौरान बस्तर जिला कांग्रेस महासचिव विजय सिंह, शमीम अख्तर, सुजीत कसेरा व पटना ( बिहार ) के अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शनिवार को पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कांग्रेसजनों के साथ पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के मारुगंज मण्डी में व्यापारियों से भेंट की। उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापारियों से पार्टी व गठबंधन का सहयोग करते समर्थन भी मांगा।