एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन बीकानेर में 26 से

Spread the love

जोधपुर महानगर विभाग संयोजक ललित दाधीच ने बताया कि यह अधिवेशन संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें प्रांत भर से आए कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, छात्रहित से जुड़े मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका तथा सामाजिक दायित्वों पर गंभीर एवं विस्तृत चिंतन करेंगे।

अधिवेशन का उद्घाटन 26 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री हर्षित निनोमा करेंगे। उद्घाटन सत्र में देश-प्रदेश की वर्तमान शैक्षणिक परिस्थितियों, युवा शक्ति की भूमिका एवं राष्ट्रवादी छात्र आंदोलन की दिशा पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।