राजगढ़ः सड़क किनारे खाई में मिला बाइक सवार युवक का शव

Spread the love

राजगढ़, 14 मार्च । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुनाखेड़ी जोड़ के समीप शनिवार सुबह सड़क से कुछ दूरी पर स्थित दस फीट गहरी खाई में 20 वर्षीय बाइक चालक का शव मिला, जो अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मिलने जा रहा था।

पुलिस के अनुसार ग्राम गुनाखेड़ी जोड़ के समीप सड़क से कुछ दूरी पर दस फीट गहरी खाई में 20 वर्षीय मांगीलाल पुत्र घनश्याम सेन निवासी वार्ड क्रमांक 14 छापीहेड़ा का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि बीती रात युवक अस्पताल में भर्ती अपने पिता घनश्याम सेन की सेवा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक सड़क से कुछ दूरी स्थित खाई में जा गिरा, जिससे उसके सीने में अंदरुनी चोटें लगी और मौत हो गई। मृतक की पीठ पर एक बैग लटका हुआ मिला, जिसमें कंबल,चादर सहित अन्य सामान रखा है। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात मांगीलाल अस्पताल में भर्ती पिता के पास रकने का बोलकर निकला था तभी ग्राम गुनाखेड़ी के समीप हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।