तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
माईराम
कौशिक ने उपस्थित ग्रामीणों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन,
वैज्ञानिक और जीवनोपयोगी परंपरा है, जिसे आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है। उन्होंने
कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मिक
संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली
है और आज योग दिवस विश्वभर में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में बलवान सिंह दहिया, भटगांव
गौशाला प्रधान अनिल सेहरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।