आलिया भट्ट को सऊदी अरब में मिला गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड

Spread the love

सम्मान मिलने पर आलिया ने अपनी खुशी शेयर करते हुए कहा कि गोल्डन ग्लोब्स वैश्विक मनोरंजन जगत का एक प्रतिष्ठित हिस्सा है, और इसका हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने यह भी बताया कि वे आगे भी सशक्त और प्रेरणादायक महिलाओं की कहानियां बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं। फिल्मों की बात करें, तो आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी, जो 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।