मोतीलाल नेहरू कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास

Spread the love

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास

नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में लगभग एक हजार लोगों की सुविधा वाले ऑडिटोरियम निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कॉलेज के प्राचार्य योगेश्वर शर्मा ने कहा कि ऑडिटोरियम के निर्माण से कॉलेज का लगभग पचास लाख रुपये की वार्षिक बचत होगी। कॉलेज अभी हर गतिविधि के लिए टेंट की व्यवस्था पर निर्भर रहता था।

वहीं मोतीलाल नेहरु कॉलेज सांध्य के प्राचार्य संदीप गर्ग ने कहा कि ऑडिटोरियम के अभाव में हम कभी बड़े कार्यक्रम की सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन 1200 की क्षमता वाला ऑडिटोरियम होने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आसानी से कर पाएंगे।

भूमि पूजन और शिलान्यास के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रकाश सिंह ने कहा कि ऑडिटोरियम का निर्माण छात्र शिक्षक गतिविधियों को गति देगा।

कॉलेज के शिक्षक और छात्रों ने निर्माण कार्य के शुरू होने पर ख़ुशी जाहिर की और जल्द निर्माण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मोतीलाल नेहरू कॉलेज और मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के सभी शिक्षक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी भी मौजूद रहे।

————–